खाद वितरण में अफरा-तफरी, देर रात से लगी किसानों की लंबी कतारें

सिंगरौली: जिले में खाद लेने के लिए किसानों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। स्थिति यह रही कि लोग भोर 2 बजे से ही लाइन में लग गए। किसानों का कहना है कि प्रशासनिक लापरवाही और ग्राम पंचायत समितियों में खाद उपलब्ध न होने के कारण उन्हें जिला मुख्यालय बेयर हाउस का रुख करना पड़ा।जैसे-जैसे सुबह हुई, भीड़ बढ़ती गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रशासन का कहना है कि जिले में 450 टन खाद की उपलब्धता है और छुट्टियों के कारण भीड़ ज्यादा हो गई। सुबह से अब तक 50 टन से अधिक खाद किसानों को बांटी जा चुकी है।बेयर हाउस परिसर में चार काउंटर संचालित किए जा रहे हैं। वहीं, सहकारिता विभाग के सहायक संचालक पी.के. मिश्रा पूरी टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। पुलिस लगातार व्यवस्था बनाने और भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी है, जबकि खाद का वितरण जारी है।

Next Post

रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग स्पर्धाओं में 400 से अधिक एथलीट लेंगे भाग

Mon Aug 18 , 2025
श्रीनगर, 18 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर की प्रतिष्ठित डल झील में 21 से 23 अगस्त आयोजित होने वाले पहले खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 400 से अधिक एथलीट रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग स्पर्धाओं में भाग लेंगे। खेलाे इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का भारतीय […]

You May Like