जबलपुर: शहपुरा थाने में दर्ज दहेज हत्या, चोरी समेत अन्य अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे नौ आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने ईनाम घोषित कर दिया है ।जानकारी के मुताबिक दहेज हत्या के प्रकरण में फरार माधुरी पटेल पति स्व. राधेलाल पटेल 55 वर्ष, रोहित पटेल पिता स्व. राधेलाल पटेल 22 वर्ष, अभिनव पटैल पिता स्व. राजकुमार पटेल 26 वर्ष, आदर्श पटेल पिता स्व. राधेलाल पटेल 22 वर्ष, निखिल पटेल पिता स्व. राजकुमार पटेल 23 वर्ष सभी निवासी ग्राम पौड़ी शहपुरा की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रूपए एवं चोरी के मामले में फरार अनूप उर्फ गुल्ला सराठे पिता रम्मू सराठे 24 वर्ष 2- निवेश उर्फ निब्बू केवट पिता मुकेश केवट 24 वर्ष दोनों निवासी नरसिंहपुर पर तीन-तीन हजार समेत एक मारपीट व अन्य धाराओं के तहत दर्ज प्रकरण में फरार विक्की उर्फ तिलक पिता डाल सिंह लोधी 21 वर्ष, सागर पिता डाल सिंह लोधी 23 वर्ष दोनों निवासी ग्राम घुंसौर शहपुरा पर तीन-तीन हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया है।
