दिनदहाड़े दुकान से 5 हजार की चोरी, पुलिस जांच के नाम पर टाल रही FIR

खुरई। सागर नाका स्थित जूते की दुकान में तीन अज्ञात युवक ग्राहक बनकर घुसे और बातों में उलझाकर गल्ले से 5,000 रूपये चुरा लिए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई, लेकिन पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज नहीं की। दुकानदार सुरेंद्र शिवलानी का कहना है कि आरोपी कैमरे में साफ दिख रहे हैं, फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही। घटना दिन में 2 बजे की है, जिससे शहर में बढ़ती बेखौफ चोरी की घटनाएं उजागर हो रही हैं।

जहां पहले रात में चोरी चपाटी की घटनाओं होने के मामले सामने आते थे तो वहीं अब अराजक तत्व दिन दहाड़े मुख्य मार्ग की दुकानों में घुसकर गल्ले से रुपया उड़ानें की घटनाओं को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसे ही एक घटना को तीन अज्ञात व्यक्तियों ने दिन दहाड़े करके पुलिस को खुली चुनौती प्रस्तुत की है,संतकवरदास निवासी सुरेंद्र शिवलानी 50, वर्ष की दुकान सागर नाका मेडीकल स्टोर के सामने है वहां उनकी जूता बेचने की दुकान है, जहां ग्राहक बनकर तीन अज्ञात व्यक्ति आते हैं और जूता खरीदने के लिए कहते हैं, दुकानदार वह तरह,तरह के बांड दिखाता है परंतु जूता खरीदने वालों को वह पसंद नहीं आते हैं। फिर उनमें से एक कहता हैं कि ऊपर वाला सेट दिखाओ तो दुकानदार सुरेंद्र ऊपर रखें सेट को निकालने लगता है तभी मौका पाकर रुपयों की पेटी से एक व्यक्ति 5 हजार रुपया निकालकर रफूचक्कर हो जाता है। दुकानदार के समझते ही वह शोर करता है तब तक वह अज्ञात तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठकर शिवाजी चौक पठार तरफ निकल जाते हैं।

 

 

Next Post

बसों पर चेकिंग कर 4 हजार का जुर्माना वसूला

Sun May 25 , 2025
जबलपुर: परिवहन विभाग द्वारा लगातार की वाहनों की चेकिंग की जा रही है। उसी क्रम में शनिवार को भी चेकिंग करते हुए कई बसों पर बिना परमिट, बिना प्राथमिक उपचार, बिना अग्निशमन बसों पर कार्यवाही करते हुए कुल 4 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी ने बताया […]

You May Like