कांग्रेसियों की क्रमिक भूख हड़ताल चौथे दिन भी रही जारी, महिला नेत्रियों ने संभाला मोर्चा

सारनी। जल आवर्धन योजना की राशी चार हजार रुपए वसूली के विरोध मे कांग्रेसी नेताओं की हड़ताल जारी है.वहीँ दूसरी तरफ नपा प्रशासन ने नल कनेक्शन काटने के नोटिस का सिलसिला तेज कर दिया.नपा के नोटिस बंटने से क्षेत्र की आम जनता भारी आक्रोशित हैं।ब्लॉक कांग्रेस संगठन व सभी कांग्रेसी पार्षद ने नगर पालिका कार्यालय के सामने 1 दिसंबर से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं.धरना स्थल से नपा के नेता प्रतिपक्ष पिंटिस नागले को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बुधवार को पार्षद मोहम्मद ताहिर सहित अन्य कांग्रेसी क्रमिक अनशन पर बैठे है. धरना स्थल पर महिला कांग्रेस की नेत्रियां एवं कांग्रेसी महिला पार्षद अनीता बेलवंशी,पार्षद चंद्रा सोनकर, महिला कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष संगीता डेहरिया, युवा कांग्रेस जिला महामंत्री वर्षा पवार, पार्षद हरिता पाल ने आंदोलन में अपना समर्थन दिया है. ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष विक्की सिंह, नेहरू सिंह.जावेद पंचू खान, एस के उपरीत प्रदीप नागले,महेंद्र भारती ने आंदोलन का मोर्चा संभाला है. ब्लॉक अध्यक्ष विक्की सिंह और पंचू खान ने बताया कि कांग्रेस का यह आंदोलन जनता के हक में मांग पूरी होने तक जारी रहेगा उन्होंने कहा कि भाजपा शासित नपा कमीशन खोरी एवं भ्रष्टाचार के चलते चर्चाओ मे बनी रहती है. उन्होंने कहा कि विधायक योगेश पंडागरे भी नपा अध्यक्ष के सुर मे सुर मिलाकर जनता को राहत देने मे आनाकानी कर रहे है. कांग्रेसी नेता जलावर्धन का पैसा 4000 रूपए माफ नहीं कर देती जब तब प्रदर्शन जारी रहेगा। इस जनता के आंदोलन में विभिन्न वार्डों से महिला धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दे रही हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से माया वर्मा, सरिता, पार्षद रेखा भलावी, नथुनिया बाई, मेनका बाई मैना, रेहाना, सुमन यादव रेखा साहू सहित कांग्रेस के एक सैकड़ो से अधिक कार्यकर्ता शामिल रहें.कांग्रेसियों ने लोगों से आग्रह किया हैं कि वह अपने घरों से निकलकर कांग्रेस के इस आंदोलन में सहयोग प्रदान करें।

Next Post

सहकारिता समीक्षा बैठक में पारदर्शिता व किसान हित को मिले नए निर्देश

Wed Dec 3 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सहकारिता विभाग की विस्तृत समीक्षा में आगामी तीन वर्षों का रोडमैप तय करने के निर्देश दिए गए। मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि डिफाल्टर किसानों को राहत देने हेतु जल्द ही ओटीएस योजना लागू होगी, जिससे वे पुनः रेगुलर श्रेणी में आकर ऋण ले […]

You May Like

मनोरंजन