भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सहकारिता विभाग की विस्तृत समीक्षा में आगामी तीन वर्षों का रोडमैप तय करने के निर्देश दिए गए। मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि डिफाल्टर किसानों को राहत देने हेतु जल्द ही ओटीएस योजना लागू होगी, जिससे वे पुनः रेगुलर श्रेणी में आकर ऋण ले सकेंगे। पूर्व कांग्रेस सरकार के घोटालों का किसानों पर असर न पड़े, इसके लिए पारदर्शी व्यवस्था तैयार की जा रही है। सहकारी आंदोलन को मजबूत करने के लिए C-PPP मॉडल के तहत बड़ा निवेश आया है। पूरे तंत्र का ट्रांजैक्शन ऑनलाइन करने की दिशा में काम जारी है और सभी सोसाइटी का 100% ऑनलाइन ऑडिट पूरा हो चुका है। नई व्यवस्था के तहत मंत्री प्रतिदिन दोपहर 1 से 3 बजे जनसमस्याएँ सुनेंगे। सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में तेज़ विकास हो रहा है, जबकि कांग्रेस सिर्फ अनावश्यक प्रश्न उठाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करती है और उसे सकारात्मक राजनीति की अपेक्षा करना व्यर्थ है।
Next Post
हमारी व्यवस्था मजबूत, कांग्रेस के पास अब कोई काम नहीं: पटेल
Wed Dec 3 , 2025
भोपाल।प्रदेश के मंत्री लखन पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर भाजपा की व्यवस्था को मजबूत बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से रोजाना मुलाकात होने से संगठन को फायदा होता है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पटेल ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई काम नहीं […]
