रूस का नाटो के रक्षा खर्च बढ़ाने पर नकारात्मक रूख ही रहेगा- रूसी उप विदेश मंत्री

मास्को, 23 जून (वार्ता) रूस के उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर ग्रुश्को ने कहा है कि रूस उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के रक्षा खर्च को बढ़ाने की योजना के खिलाफ है और वह अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाना जारी रखेगा। सरकारी संवाद एजेंसी स्पुतनिक ने यह जानकारी दी है।

रूसी विदेशमंत्री ने स्पुतनिक से बातचीत करते हुए कहा ‘यदि ऐसा निर्णय लिया जाता है तो इससे विशेष रूप से यूरोपीय सदस्य देशों की अर्थव्यवस्था ‘युद्ध’ की ओर चली जाएगी जो उनके नागरिकों की सामाजिक और आर्थिक भलाई के लिए नुकसानदायक साबित होगी।’

श्री ग्रुश्को ने कहा “ इस याेजना से यूरोपीय संघ के सैन्यीकरण की प्रक्रिया में तेजी आएगी जिससे यूरोप और वैश्विक स्तर पर सुरक्षा की स्थिति और भी खराब हो जाएगी। इसलिए हम इस निर्णय के खिलाफ हैं मगर अपनी सुरक्षा और रक्षा क्षमता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करना जारी रखेंगे।”

गौरतलब है कि जून में नाटो महासचिव मार्क रूटे ने नाटो सदस्य देशों का आहवान किया था कि वे अपने रक्षा खर्च को अपने अपने सकल घरेलू उत्पाद के वर्तमान 2 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.5 प्रतिशत करें और बुनियादी ढांचे के विकास, सैन्य उद्योग और अन्य सुरक्षा-संबंधी निवेशों पर अन्य 1.5 प्रतिशत धनराशि खर्च करे। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मांग की थी कि नाटो सहयोगी सकल घरेलू उत्पाद का 5 प्रतिशत रक्षा क्षेत्र पर खर्च करें।

Next Post

अफगान पुलिस ने हथियार और गोला-बारूद बरामद

Mon Jun 23 , 2025
काबुल, 23 ​​जून (वार्ता) पूर्वी अफगानिस्तान के पाकतिया प्रांत में आतंकवाद निरोधक दस्ते ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। गृह मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि समकानी जिले के बाहरी इलाके में एक अभियान के दौरान प्रतिबंधित […]

You May Like