अफगान पुलिस ने हथियार और गोला-बारूद बरामद

काबुल, 23 ​​जून (वार्ता) पूर्वी अफगानिस्तान के पाकतिया प्रांत में आतंकवाद निरोधक दस्ते ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। गृह मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि समकानी जिले के बाहरी इलाके में एक अभियान के दौरान प्रतिबंधित वस्तुओं को जब्त किया गया, जिसमें कलाश्निकोव राइफल, पिस्तौल, ग्रेनेड, बड़ी मात्रा में कारतूस एवं गोलियां तथा अवैध रूप से रखे गए अन्य सैन्य उपकरण शामिल हैं। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और बरामद किए गए सैन्य उपकरणों को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।

इससे पहले, पुलिस ने पिछले सप्ताह पूर्वी लघमन प्रांत में अवैध रूप से हथियार रखने और ले जाने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार ने अब तक देश में सुरक्षा स्थिति को सामान्य करने के प्रयासों के अंतर्गत भारी मात्रा मेें हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

Next Post

चीन में भीषण गर्मी को देखते हुए चेतावनी जारी

Mon Jun 23 , 2025
बीजिंग, 23 जून (वार्ता) चीन की राजधानी बीजिंग में सोमवार को भीषण गर्मी के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। बीजिंग मौसम विज्ञान वेधशाला ने यह जानकारी दी। देश में सोमवार और मंगलवार को दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक शहर के मैदानी इलाकों में तापमान 38 डिग्री […]

You May Like