गोरसरी पहाड़ पर 25 फीट गहरी खाई में गिरा ऑटो, एक महिला की मौत, 11 घायल

सतना। मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र क्षेत्र अंतर्गत गोरसरी पहाड़ पर बुधवार शाम यात्रियों से भरा ऑटो 25 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसमें सवार 11 लोग घायल हो गए। सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे जहां से वापस लौट रहे थे।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतना जिले के ऊंचेहरा क्षेत्र अंतर्गत पपरेंगा गांव निवासी कोल परिवार के सदस्य अमरपाटन के हरदुआ गांव में अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। बुधवार शाम करीब 4 बजे ऑटो से वापस लौट रहे थे, तभी गोरसरी पहाड़ के तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। ऑटो सड़क से नीचे उतरकर खाई में जा गिरा। घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलने पर पर अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह पारस्ते पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी स्वयं गहरी खाई में उतरे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एक-एक कर निकाला। हादसे में गीता कोल (60 वर्ष) पति देवनारायण कोल की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में 7 महिलाएं, 4 पुरुष और एक 10 साल का बच्चा शामिल है। इस दौरान अस्पताल में अव्यवस्था देखने को मिली। घायल मरीज को एम्बुलेंस तक ले जाने के लिए न तो व्हीलचेयर मिली और न ही स्ट्रेचर। परिजन घायल सदस्य को जिन्हें ड्रिप (बोतल) चढ़ी थी। कंधों का सहारा देकर एम्बुलेंस तक पहुंचाते नजर आए।

आधा दर्जन घायल हुए रेफर

घायलों को अमरपाटन सिविल अस्पताल लाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद भगवान दींन कोल (45) पिता कल्लू कोल, बिट्टन कोल (50) पति बैजनाथ कोल, मुन्नीलाल रावत (66) पिता महादेव रावत, रामसचिव कोल (40) पति कमलेश कोल, सीला कोल (45) पति कमलेश कोल, कुंती कोल (45) पति भगवान दींन कोल को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि माया कोल (45) पति विष्णु जोल, रणवीर कोल (10) पिता कैलाश कोल, कुसुमबाई कोल (60) पति मुन्नीलाल कोल, कैलाश कोल (50) पिता महादेव कोल, रोशनी कोल (35) पति कैलाश, को अमरपाटन सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Next Post

नीट यूजी परीक्षा रद्द होने के विरोध में फूंका पुतला 

Thu May 14 , 2026
सतना। नीट परीक्षाओं में अनियमितताओं में एनएसयूआई द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन करके विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में नीट और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से जुड़े मुद्दों में निष्पक्ष जांच और छात्रों के हित में कार्रवाई की मांग की गई।   बुधवार को एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रदर्शन […]

You May Like