नीट यूजी परीक्षा रद्द होने के विरोध में फूंका पुतला 

सतना। नीट परीक्षाओं में अनियमितताओं में एनएसयूआई द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन करके विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में नीट और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से जुड़े मुद्दों में निष्पक्ष जांच और छात्रों के हित में कार्रवाई की मांग की गई।

 

बुधवार को एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रदर्शन करने के लिए सर्किट हाउस चौराहे में एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस प्रशासन द्वारा पुतला दहन को रोकने का प्रयास किया लेकिन एनएसयूआई कार्यकर्ता पुतला दहन को लेकर उत्साहित थे इसी दौरान पुलिस प्रशासन और एनएसयूआई कार्यकर्ताओ के बीच झूमा झटकी हुई।

 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा का आयोजन किया था। लेकिन परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से मंगलवार को परीक्षा रद्द कर दी गई थी। यह परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, जिसमें देशभर के 22.79 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।

 

विरोध प्रदर्शन में एनएसयूआई के जिला महासचिव राहुल सोनी के साथ अन्य एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुतला दहन को रोकने के लिए वहां पर 3 थाने के थाना प्रभारी, सीएसपी और सतना एडीएम सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात था। फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी की गई थी।

Next Post

Alia Bhatt ने कान्स में उठाया मेल सेंट्रिक फिल्मों का मुद्दा, बोलीं- किसी को अलग क्यों करना?

Thu May 14 , 2026
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में आलिया भट्ट ने भारतीय फिल्मों में बढ़ते मेल सेंट्रिक कंटेंट पर अपनी राय रखी। फिल्मों को जेंडर के आधार पर नहीं, बल्कि कहानी के आधार पर देखा जाना चाहिए। फ्रांस में चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में इस बार भारतीय सितारों की मजबूत मौजूदगी […]

You May Like