जबलपुर: जिला प्रशासन ने भू-राजस्व बकाया को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सिहोरा तहसील क्षेत्र में कार्रवाई की है। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने निरीक्षण कर बकाया राशि नहीं चुकाने पर एक वेयरहाउस को सील कर दिया।जानकारी के अनुसार राजस्व निरीक्षक गोसलपुर की टीम ने राजस्व अमले, हल्का पटवारी और ग्राम कोटवार की उपस्थिति में भूमि स्वामी जुगल किशोर पटेल की भूमि का निरीक्षण किया।
जांच में पाया गया कि भू-राजस्व एवं पंचायत उपकर की कुल 2 लाख 5 हजार 200 रुपये की राशि लंबे समय से बकाया है। राजस्व टीम ने नियमानुसार भूमि के खसरा नंबर 530, रकबा 2.04 हेक्टेयर के कॉलम नंबर 12 में बकाया राशि दर्ज कर दी। इसके साथ ही मौके पर संचालित ‘मां अन्नपूर्णा वेयर हाउस’ को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जिले में जिन भू-स्वामियों पर राजस्व की राशि लंबित है, उन्हें जल्द से जल्द भुगतान करने की चेतावनी भी दी गई है।
