मानव अधिकार सुरक्षा प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश 

इंदौर। शहर में भागीरथपुरा दूषित पानी की घटना को लेकर आज प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष ने समीक्षा बैठक की। बैठक में अध्यक्ष ने भागीरथपुरा में किए गए कार्य और कार्रवाई प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को आदेश दिए कि मानव अधिकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखकर कार्य करे।

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने आज रेसीडेंसी कोठी पर  अधिकारियों के साथ मानव हितों को लेकर समीक्षा बैठक की। डॉ सिंह ने लंबित प्रकरणों का जल्दी निराकरण करने के निर्देश दिए। आयोग अध्यक्ष डॉ सिंह ने कलेक्टर शिवम वर्मा से भागीरथपुरा की घटना की विस्तृत जानकारी मांगी। कलेक्टर वर्मा ने बताया कि वर्तमान में नगर निगम द्वारा भागीरथपुरा क्षेत्र पाइपलाइन बदलने कार्य चल रहा है और एक महीने में पाइप लाइन का कार्य पूरा होने की संभावना है। आयोग अध्यक्ष डॉ. सिंह ने निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्ता के साथ करने का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि भविष्य में लीकेज या अन्य समस्या नहीं हो। साथ ही उक्त घटना का कार्यवाही प्रतिवेदन आयोग को भेजा जाए । डॉ. सिंह ने जिला प्रशासन को मानव अधिकारों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखने को कहा है।

शहर में आयोग मित्रों के अनुरोध पर अध्यक्ष डॉ. सिंह ने मानव अधिकार आयोग के शिकायत प्रकोष्ठ कार्यालय का नवीनीकरण निर्देश भी दिए। कलेक्टर वर्मा ने पीडब्ल्यूडी द्वारा कार्यलय की मरम्मत के लिए  आश्वस्त किया। डॉ. सिंह ने लंबित शिकायतों का शीघ्र और समयबद्ध निराकरण करने के भी आदेश दिए।

बैठक में डिप्टी कलेक्टर प्रियंका चौरसिया, आयोग मित्र डॉ. दीपक शर्मा, रवि अतरोलिया, पराग अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

सीएम का निरीक्षण: क्षिप्रा के घाट पर टॉयलेट और पहुंच मार्ग बनेंगे

Thu Mar 26 , 2026
उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत क्षिप्रा नदी के घाटों का निर्माण तेज़ी से किया जा रहा है। गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंगारेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद क्षिप्रा नदी पर निर्माणाधीन नए घाटों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा को […]

You May Like