टाटा मोटर्स ने पांच इलेक्ट्रिक सहित 17 नये ट्रक लॉन्च किये

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (वार्ता) देश की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने मंगलवार को एक साथ 17 नये ट्रक लॉन्च किये जिनमें पांच इलेक्ट्रिक ट्रक शामिल हैं। टाटा मोटर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक गिरीश वॉग और उपाध्यक्ष तथा ट्रक कारोबार के प्रमुख राजेश कौल ने यहां भारत मंडपम् में इन ट्रकों की लॉन्चिंग की। सिग्ना, प्राइमा, अल्ट्रा और अजूरा के नाम से पेश ये ट्रक पहले के मुकाबले 1.8 टन तक ज्यादा भार ढोने की क्षमता रखते हैं और कंपनी का दावा है कि अलग-अलग इस्तेमाल में ये 30 प्रतिशत तक ज्यादा मुनाफा देने में सक्षम हैं।

कंपनी ने इस बार सेफ्टी पर विशेष ध्यान दिया है और केबिन सेफ्टी के लिए कठोरतम यूरोपीय मानक ईसीई आर29.03 का पालन किया गया है। देश में पहली बार किसी ट्रक के लिए इस मानक को अपनाया गया है। इसके अलावा ये सभी ट्रक एडवांस्ड ड्राइवर एसिसटेंस सिस्टम्स (एडीएएस) के लेवल-2 से भी लैस हैं जो दुर्घटनाओं की आशंका कम कर देते हैं। टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष तथा इंजीनियरिंग प्रमुख अनिरुद्ध कुलकर्णी ने कहा कि भविष्य में टाटा मोटर्स के सभी ट्रकों पर ये सेफ्टी मानक अपनाये जायेंगे।

Next Post

आईजीयू की गोल्फ खिलाड़ियों को कानूनी रूप से चुनी गई संस्था द्वारा जारी निर्देशों का ही पालन करने की सलाह

Tue Jan 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 जनवरी (वार्ता) इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू ) ने 15.12.2024 को चुनी गई अपनी गवर्निंग बॉडी की कानूनी स्थिति को दोहराया है, जो भारत में गोल्फ के लिए एकमात्र नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन (एनएसएफ) है। सोमवार को जारी एक एडवाइजरी में, आईजीयू ने कहा कि कुछ अनाधिकृत व्यक्ति, खासकर […]

You May Like