जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश एवं अपर आयुक्त अंजू सिंह के आदेश पर राजस्व विभाग के जांच दल द्वारा संभाग क्रमांक 16 के अंतर्गत रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड के मुख्य मार्ग की संपत्तियों की जाँच की गई। जिसमें रद्दी चौकी स्थित खण्डेलवाल फर्नीचर, सम्पति भवन स्वामी राजकुमार अशोक कुमार पिता मदनलाल खण्डेलवाल के नाम से दर्ज है, जिसका दल द्वारा मौ$के पर माप किया गया।
माप में निर्मित क्षेत्रफल में अंतर पाया गया, भवन स्वामी द्वारा प्रपत्र प्रस्तुत करने के लिए तीन दिवस का समय चाहा गया है, प्रपत्र प्रस्तुत होते ही अंतर राशि का डिमांड नोट प्रेषित किया जावेगा। दस्तावेज प्रेषित न किये जाने की दशा में नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। अपर आयुक्त राजस्व अंजू सिंह बताया कि अन्य वार्डों में भी जांच उपरांत क्षेत्रफल/उपयोग परिवर्तन दर्ज कर करारोपण की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। कार्यवाही के समय राजस्व निरीक्षक देवनाथ राठौर, राजस्व निरीक्षक राजकुमार चौधरी, संजीत शर्मा एवं वसूली दल आदि उपस्थित रहे।
