इजरायल ने ईरान के आठ प्रांतों में 60 ठिकानों पर किया हमला

तेहरान, 13 जून (वार्ता) ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी (आईआरसीएस) ने शुक्रवार को कहा कि इजरायल ने ईरान के आठ प्रांतों में कम से कम 60 स्थानों पर हमला किया।
आईआरसीएस ने कहा, “ 669 बचावकर्मियों वाली 134 टीमें हमले की चपेट में आये आठ ईरानी प्रांतों के 60 से अधिक स्थानों पर सहायता कार्यों में जुटी हैं। ”
इजरायल ने ईरान के जिन ठिकानों पर हमला किया है, उनमें राजधानी तेहरान, नतांज़ में ईरान का मुख्य यूरेनियम संवर्धन स्थल और तबरीज़ में एक परमाणु अनुसंधान केंद्र शामिल हैं।

Next Post

मेक्सिको ने अमेरिका के आव्रजन छापों का फिर से विरोध किया

Fri Jun 13 , 2025
मेक्सिको सिटी 13 जून (वार्ता) मेक्सिको के राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने अमेरिका में चल रहे आव्रजन छापों का विरोध दोहराया है तथा कहा कि इस तरह की कार्रवाई अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए प्रतिकूल हैं। सुश्री शिनबाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका के उप विदेश मंत्री […]

You May Like