मेक्सिको ने अमेरिका के आव्रजन छापों का फिर से विरोध किया

मेक्सिको सिटी 13 जून (वार्ता) मेक्सिको के राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने अमेरिका में चल रहे आव्रजन छापों का विरोध दोहराया है तथा कहा कि इस तरह की कार्रवाई अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए प्रतिकूल हैं।
सुश्री शिनबाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ के साथ अपनी बैठक के बारे में संवाददाताओं को बताया। राष्ट्रपति शिनबाम ने कहा कि दोनों ने अपराध, आव्रजन, व्यापार और ”हमारे प्रवासी भाइयों और बहनों की रक्षा” सहित कई मुद्दों पर बात की।
उन्होंने कहा, “हम अमेरिका में ईमानदारी से काम करने वाले लोगों को हिरासत में लेने के लिए छापों के इस्तेमाल का विरोध करते हैं।” उन्होंने कहा कि इस तरह के छापे “न केवल लोगों को बल्कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक होगा।”
सुश्री शिनबाम ने कहा कि यह “एक अच्छी बैठक” थी जिसने दोनों देशों और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

Next Post

गाजा पट्टी में इंटरनेट सेवा पूरी तरह ठप होने से मानवीय सहायता बाधित: संयुक्त राष्ट्र

Fri Jun 13 , 2025
संयुक्त राष्ट्र, 13 जून (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि इंटरनेट और डेटा सेवाओं के ठप होने से गाज़ा पट्टी में मानवीय सहायता पूरी तरह से बाधित हो गयी है। संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने यह जानकारी दी। श्री हक ने गुरुवार को कहा, “मानवीय मामलों […]

You May Like