
करनवास। रविवार को करनवास में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें हजारों की संख्या में धर्मप्रेमी नागरिक शामिल हुए. अतिथि वक्ताओं ने जातपात से ऊपर उठकर एकजुटता का संदेश दिया.
स्थानीय बस स्टेण्ड स्थित शिवालय मंदिर परिसर से ध्वज पताकाओं के साथ कलश यात्रा प्रारंभ हुई. राम दरबार की आकर्षक झांकी साथ चल रही थी. स्थान-स्थान पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया.
प्रमुख मार्गो से होते हुए कलश यात्रा मनकामेश्वर महादेव प्राचीन शिवालय मदागल पहुंची. जहां पर हिन्दू सम्मेलन हुआ. संत जगदीश शास्त्री दूधिया धाम, प्रमोद पंवार सहित अतिथि वक्ताओं ने प्रभावी उद्बोधन देते हुए एकजुटता आव्हान किया. बंगलादेश में हाल ही में हुए घटनाक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे हालातों को रोकने एवं ऐसे लोगों से निपटने जातपात से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा. कवि राजेश सत्यम तलेन ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता की प्रस्तुति दी. श्री पंवार ने अपने उद्बोधन में सनातन धर्म की महत्ता बताते हुए कहा कि सनातन धर्म युगो-युगो से चला आ रहा है. मंच पर ब्यावरा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं करनवास के पूर्व सरपंच राधाकृष्ण बड़ोने सहित अतिथिगण उपस्थित रहे. मंच पर संतगणो का सम्मान किया गया. भारत माता की आरती की गई. गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ ही हवन किया गया. आभार हेमराज यादव ने माना. कड़ाके की ठंड के बावजूद करनवास सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र से हजारों की संख्या में नागरिक सम्मेलन में शामिल हुए.
