नगर निगम अब जमीन बेचकर करेगा पैसों के व्यवस्था

इंदौर: इंदौर नगर निगम अब आर्थिक तंगहाली से उबरने के लिए नीलामी के द्वारा जमीन बेचकर पैसों की व्यवस्था करेगा. इसके लिए नगर निगम द्वारा आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों की जमीन की नीलामी करने का प्रस्ताव रखा जा रहा है और जिन जमीनों के नीलामी की जाएगी, उनकी बाजार में कलेक्टर गाइड लाइन से कीमत 30 करोड़ रुपए के आसपास है.नगर निगम के एमआईसी में आज फूटी कोठी , सिरपुर लालाराम नगर और नेहरू पार्क के पास की जमीन को नीलामी से बेचने का प्रस्ताव रखा जा रहा है. मास्टर प्लान में इन जमीनों का उपयोग अमोद प्रमोद तथा आवासीय है.

ध्यान रहे कि इंदौर नगर निगम की आर्थिक स्थिति पिछले कई सालों से बहुत खराब चल रही है. स्थिति ऐसी है कि नगर निगम के पास अपने कर्मचारियों को वेतन बांटने के लिए भी पैसा नहीं होता है. निगम के द्वारा आए दिन बैंक से ओवरड्राफ्ट के माध्यम से पैसा लेकर अपना काम चलाया जा रहा है. नगर निगम के द्वारा ठेकेदारों से कराए गए विकास कार्यों का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है. ठेकेदारों को भुगतान नहीं होने के कारण उनके द्वारा नगर निगम के टेंडर में भाग लेना बंद कर दिया गया है. अब स्थिति यह है कि नगर निगम द्वारा विकास कार्य के लिए जारी टेंडर में कोई ठेकेदार भाग नहीं ले रहा हैं. उक्त स्थिति से उभरने के लिए नगर निगम द्वारा शहर में चार अलग-अलग स्थान पर मौजूद जमीन को नीलामी से बेचने का काम शुरू कर रहा है.

इन जमीनों की नीलामी की जाएगी
मध्य प्रदेश शासन अचल संपत्ति अंतरण नियम 2016 संशोधित 2021 और 2023 के नियम पांच एक में सक्षम प्राधिकारियों को अंतरण की शक्ति दी गई है. शासन द्वारा प्रदत्त नियमों के तहत नगर निगम नेहरू पार्क तरुण पुष्कर के पीछे की खसरा नंबर 873 की 743 वर्ग मीटर जमीन, जिसका उपयोग अमोद प्रमोद है. गाइडलाइन 58000 प्रति वर्ग मीटर है. इसी तरह सिरपुर खसरा नंबर 526/1/2 की 3512 वर्ग मीटर जमीन, जो हवा बंगला के पास है. उक्त जमीन का उपयोग भी अमोद प्रमोद है. उक्त जमीन की गाइडलाइन 47000 रुपए प्रति वर्ग मीटर है. साथ ही छोटी खजरानी के खसरा नंबर 324/2 की 2117 वर्ग मीटर जमीन, जो पंचम की फेल दीपिका स्कूल के पास है. जमीन का उपयोग आवासीय है. गाइडलाइन 20000 प्रति वर्ग मीटर है. वहीं ग्राम पिपलियाहाना खसरा नंबर 84, 85 और अन्य की 419.65 वर्ग मीटर जमीन, जो लालाराम नगर में सेंटपाल स्कूल के सामने है. जमीन का उपयोग आवासीय है. इस जमीन का क्षेत्रफल 19.5 बाय 21.80 स्मयर मीटर है. जमीन की गाइडलाइन 17600 रुपए प्रति वर्ग मीटर है. उपरोक्त सभी जमीन की नीलामी की जाएगी. निगम जमीन खरीददार को भूस्वामी अधिकार पर देगा.

Next Post

यातायात और अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट ने दिए निर्देश

Thu Mar 12 , 2026
इंदौर: शहर में बीआरटीएस और यातायात के लिए अतिक्रमण हटाने को हाईकोर्ट ने कलेक्टर और निगम आयुक्त को निर्देश दिए हैं. हाईकोर्ट ने कलेक्टर को प्रोटोकाल नियम भी प्रस्तुत करने का कहा है.हाईकोर्ट में आज जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और आलोक कुमार अवस्थी की डबल बेंच में यातायात, बीआरटीएस हटाने, […]

You May Like