बुधनी। नगर सहित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी संख्या में गौवंश सड़कों पर आकर बैठ जाते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है. कई बार इन हादसों में गौवंश के साथ-साथ राहगीरों और वाहन चालकों को भी गंभीर नुकसान उठाना पड़ता है. इसी समस्या को देखते हुए विहिप, बजरंग दलकार्यकर्ताओं ने सड़क सुरक्षा की दिशा में गौवंश के गले में रेडियम के सुरक्षा पट्टे बांधे.
विहिप बजरंग दल सुरक्षा प्रमुख राहुल सिंह राजपूत ने बताया कि वर्तमान में सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी सं या में गौमाता घायल हो रही हैं, जबकि कई मामलों में उनकी दर्दनाक मौत भी हो जाती हैं. इससे आमजन भी दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं. इसी उद्देश्य से संगठन द्वारा यह अभियान चलाया गया है, जिससे रात्रि के समय होने वाले हादसों में कमी लाई जा सके. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जि मेदारी नहीं, बल्कि समाज की भी सहभागिता आवश्यक है. रेडियम पट्टे लगाने का उद्देश्य गौवंश की सुरक्षा के साथ-साथ वाहन चालकों को भी सुरक्षित रखना है. अभियान में बंटी गौर, राहुल सिंह राजपूत, योगेश सिसोदिया, हिमांशु मेहरा, मुकेश पटेल, पंकज बारपेटे, सतीश मनेहरी, दीपक मालवीय एवं कन्हैया यादव आदि शामिल हैं.
