डीजीपी इलेवन ने हमीदिया कप और चैलेंजर ट्रॉफी सहित चार खिताब किए अपने नाम

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस की डीजीपी इलेवन क्रिकेट टीम ने चालू खेल सत्र में चार प्रमुख क्रिकेट प्रतियोगिताएं जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में टीम के खिलाड़ियों ने भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा से सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर डीजीपी मकवाणा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके अनुशासन, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं, जो संगठन के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

टीम ने हमीदिया कप टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में गिल्ट फ्री टीम को पराजित कर खिताब जीता, जिसमें विशाल भदौरिया को मैन ऑफ द फाइनल चुना गया। इसके अलावा टीम ने 5वीं हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में नगर निगम कमिश्नर एकादश को हराकर खिताब जीता, जिसमें अरुण सिंह ने चार विकेट लिए।

डीजीपी इलेवन ने 18वीं चैलेंजर ट्रॉफी और 31वें इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट में भी विजय हासिल की। यह उपलब्धि पुलिस बल में खेल संस्कृति और टीम भावना को दर्शाती है।

Next Post

माधव को कांग्रेसजनों ने अर्पित की पुष्पांजलि

Tue Mar 10 , 2026
ग्वालियर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की 81वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेसजन कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी पर एकत्र हुए जहां से रैली के रूप में नदी गेट स्थित माधव प्रतिमा स्थल पहुंचे, जहां पर कांग्रेसजनों ने सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजली अर्पित की। कांग्रेस भवन में […]

You May Like