माधव को कांग्रेसजनों ने अर्पित की पुष्पांजलि

ग्वालियर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की 81वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेसजन कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी पर एकत्र हुए जहां से रैली के रूप में नदी गेट स्थित माधव प्रतिमा स्थल पहुंचे, जहां पर कांग्रेसजनों ने सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजली अर्पित की। कांग्रेस भवन में स्थापित सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर नमन किया गया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि माधवराव ने कांग्रेस में प्रवेश के बाद से ही ग्वालियर चंबल संभाग, प्रदेश और देश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अंतिम समय तक कार्य किया। पुष्पांजली सभा में संजय सिंह राठौर, अशोक प्रेमी, कुलदीप कौरव एड., जे.एच. जाफरी, इन्द्रजीत सिंह, चतुर्भुज धनोलिया, श्रीमती मीनू परिहार, रामनरेश परमार, रमेश राजपूत, पूरन सिंह कुशवाह, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव, अनूप शिवहरे, मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, राजेश खान, उपेन्द्र सिंह राजपूत, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, राजेश तौमर, शंकर गाबरा आदि उपस्थित थे।

Next Post

स्टेशन पर सघन फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान, 103 अनियमित यात्री पकड़े

Tue Mar 10 , 2026
ग्वालियर। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा मंडल में टिकट जांच अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर सघन फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान टिकट […]

You May Like