
ग्वालियर। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा मंडल में टिकट जांच अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर सघन फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान टिकट जांच दल द्वारा कुल 103 यात्रियों को अनियमित यात्रा करते हुए पकड़ा गया। पकड़े गए यात्रियों से रेलवे नियमों के अनुसार कुल 44,880 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई से न केवल राजस्व में वृद्धि हुई बल्कि यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने के लिए भी जागरूक किया गया।
इस फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान में चेकिंग स्टाफ के विकास श्रीवास्तव, कविता अग्रवाल, ताज अब्बास, रामकेश मीणा, संजीव त्रिपाठी एवं रविन्द्र जाटव का योगदान रहा।
इनका कहना है
रेल प्रशासन द्वारा समय-समय पर ऐसे सघन चेकिंग अभियान चलाए जाते हैं, जिससे बिना टिकट या अनियमित यात्रा पर प्रभावी रोक लगाई जा सके तथा यात्रियों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा सके।
मनोज कुमार सिंह
पीआरओ रेल्वे
