
नयी दिल्ली, 23 अगस्त (वार्ता) दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े प्रदर्शन के दौरान संसद मार्ग थाने की दीवार पर कथित रूप से भित्तचित्र (पेंटिंग) बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।इस थाने की दीवार को काले रंग से तब कुछ लिखा था जब कांग्रेस नेता पैलेट गन मामले में एक युवक की प्राथमिकी दर्ज कराने वहां पहुंचे थे और थाने पर भारी भीड़ जमा हो गयी थी।आरोपी की पहचान झारखंड के निवासी करन के रूप में हुई है। हालांकि, मामले में लागू अपराध जमानती होने के कारण बाद में उसे रविवा को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ दिल्ली संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की और प्रदर्शन के दौरान थाने की दीवार को स्प्रे पेंट से खराब करने के आरोप में उसे पकड़ लिया। पुलिस अब इस घटना से जुड़े अन्य परिस्थितियों और इस मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच कर रही है।
