वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर से सुगम होगी वाराणसी की यातायात व्यवस्था

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (वार्ता) वाराणसी में वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा जो राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को वाराणसी रिंग रोड से जोड़ेगा और शहर में यातायात का दबाव कम करने में मदद करेगा।
आधिकारिक सूचना में मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा वाराणसी में 43.218 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का निमर्ण किया जाएगा। इस परियोजना पर 10,998 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। वाराणसी नगर में यातायात को सुगम बनाने वाली इस परियोजना के तहत छह तथा चार लेन के कॉरिडोर में फ्लाईओवर, लूप, रैंप, सर्विस रोड तथा केबल-स्टेड पुल शामिल होंगे। इससे वाराणसी हवाईअड्डे, विभिन्न रेलवे स्टेशनों और रामनगर पोर्ट समेत प्रमुख क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

परियोजना से एनएच-31 से काशी रेलवे स्टेशन तक यात्रा का समय करीब 40 मिनट से घटकर लगभग 20 मिनट होने की उम्मीद है। इससे वाराणसी जंक्शन, फूलवरिया और चौकाघाट जैसे प्रमुख भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम होगा।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, परियोजना से धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों तथा चंदौली के सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र और प्रमुख लॉजिस्टिक्स नोड्स तक पहुंच भी बेहतर होगी। इससे यात्रियों और माल की आवाजाही सुगम होने के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

.....

Next Post

राहुल गांधी के दौरे की तैयारी तेज, सभा स्थल पर बन रहा डोम

Tue Sep 15 , 2026
इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर बड़े डोम का निर्माण किया जा रहा है। राहुल गांधी यहां विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शिक्षा, रोजगार और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम को लेकर […]

You May Like