अधिकारी विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें: कमिश्नर

रीवा: कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में कमिश्नर बीएस जामोद ने कहा कि सभी अधिकारी विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें. शासन की उच्च प्राथमिकता की योजनाओं में विभागीय उपलब्धि बेहतर करें. कमिश्नर्स-कलेक्टर्स कान्फ्रेंस के एजेण्डा बिन्दुओं पर सभी अधिकारी प्रभावी कार्यवाही करें. किसी भी स्थिति में संभाग की रैंकिंग में गिरावट नहीं होना चाहिए. योजनाओं के क्रियान्वयन अथवा जानकारी दर्ज करने में जहाँ कमी है उसे तत्काल दूर करें. संभागीय अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण करके योजनाओं के क्रियान्वयन की सतत निगरानी करें. सीएम हेल्पलाइन तथा समाधान ऑनलाइन के एजेण्डा बिन्दुओं में लंबित प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराएं.

सीएम हेल्पलाइन में 50 दिन से अधिक समय से लंबित आवेदनों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें. कमिश्नर ने कहा कि जनवरी माह तक सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के 74 पेंशन प्रकरण पेंशन कार्यालय में दर्ज नहीं हुए हैं. सभी लंबित पेंशन प्रकरण तत्काल दर्ज कराएं. पेंशन अधिकारी सात दिवस में सभी प्रकरणों का निराकरण करें. सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी को उसके स्वत्वों का समय पर भुगतान करें. कमिश्नर ने कहा कि एकल नलजल योजनाओं से नल कनेक्शन देने में रीवा और सिंगरौली जिले पीछे हैं. अधीक्षण यंत्री पीएचई 31 मार्च तक शेष सभी नलजल योजनाओं से शत-प्रतिशत नल कनेक्शन का लक्ष्य पूरा कराएं

Next Post

ड्यूटी पर लाने-ले जाने से मना किया तो ऑटो चालक का अस्पताल में हंगामा

Wed Jan 14 , 2026
इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में महिला से मारपीट और अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. ड्यूटी पर लाने ले जाने से मना करने पर एक ऑटो चालक ने महिला कर्मचारी से गाली गलौज करते हुए न सिर्फ जान से मारने की धमकी दी, बल्कि अस्पताल के स्टाफ […]

You May Like

Play sound