पुरी रथयात्रा में भगदड़ मचने से तीन श्रद्धालुओं की मौत

पुरी 29 जून (वार्ता) ओड़िशा के पुरी में गुंडिचा मंदिर के पास भगवान जग्गनाथ की रथ यात्रा के दौरान रविवार तड़के भगदड़ मचने से कम से कम तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना आज तड़के करीब 4.20 बजे हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह के समय गुंडिचा मंदिर के पास देवताओं के दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रथों के पास पुलिस या सुरक्षा बल मौजूद नहीं थे।

कुछ स्थानीय युवकों ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की और कई लोगों को भगदड़ में फंसने से बचाया।

Next Post

आने वाले आठ दिन अहम, चौकसी बढ़ाए, शांति भंग करने वालों पर पैनी नजर रखें: एसपी

Sun Jun 29 , 2025
जबलपुर: मोहर्रम पर्व शुरू हो गया हैं, आने वाले 8-9 दिन कानून व्यवस्था की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है, थाना स्तर पर बैठकर ली गयी है उसमे यदि कोई ईश्यू आया हो तो चर्चा कर उसका तत्काल उचित समाधान करें। शांति भंग करने वालों पर पैनी नजर रखें। गुंडे-बदमाशों पर […]

You May Like