जबलपुर: मोहर्रम पर्व शुरू हो गया हैं, आने वाले 8-9 दिन कानून व्यवस्था की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है, थाना स्तर पर बैठकर ली गयी है उसमे यदि कोई ईश्यू आया हो तो चर्चा कर उसका तत्काल उचित समाधान करें। शांति भंग करने वालों पर पैनी नजर रखें। गुंडे-बदमाशों पर कार्रवाई की जाए। यह बातें पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने शाम 4 बजे पुलिस कंट्रोल रूम जबलपुर में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहीं। इसके साथ ही अपराधों की समीक्षा की गई।
उन्होंने कहा कि जहॉ जहॉ पूर्व में विवाद हुये है, ऐसे स्थानों पर निगाह रखें, क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर फिक्स प्वाईट लगायें जायेगे, जो भी अधिकारी कर्मचारी लगाये जाये उन्हें ब्रीफ कर लगाया जाये। ऐसे समय में कुछ अशांतिप्रिय एवं विध्नसंतोषी तत्व सक्रीय रहते है, जो जुलूस आदि के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करते है, एैसे लोगो पर सतत निगाह रखी जाये, अपने क्षेत्र मे भ्रमण करें, समाज के हर वर्ग के लोगो से आप सभी सम्वाद स्थापित करें, इससे आपको महत्वपूर्ण सूचनायें प्राप्त होंगी जो आने वाले दिनों में शांति एंव कानून व्यवस्था बनाये रखने में काफी उपयोगी होगी।
प्रतिदिन स्थान बदल-बदल कर पर्याप्त स्टॉपर रखकर चैकिंग प्वाईट लगाये जाकर, बिना नम्बर, अमानक नम्बर, शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करें। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा समेत राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
सीसीटीएनएस ऑपरेटरों की ली बैठक
पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मार्गनिर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समर वर्मा द्वारा थानों में सी सी टी एन एस डाटा फीडिंग का कार्य कर रहे आरक्षकों की एक बैठक ली गई। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त रैंकिंग के पैरामीटर के सम्बंध में सीसीटीएनएस प्रभारी एवं सीसीटीएनएस ऑपरेटरों से चर्चा कर सीसीटीएनएस कार्य की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए।
