कार से हो रही थी अवैध शराब की तस्करी

छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा पुलिस ने बीती रात अवैध शराब की तस्करी पर कार्यवाही करते हुए तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। शराब माफिया द्वारा कार के जरिए अवैध रूप से देशी विदेशी शराब की सप्लाई की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने कार से 79.92 लीटर अवैध शराब कीमती 60 हजार रूपये की जप्त की है। जबकि 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। जानकारी में अमरवाड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार रात्रि करीब 02.30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति वैगनआर कार क्र. एमपी 28 जेडएच 7511 से भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर ग्राम थावड़ी की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थावड़ी कला तिराहे के पास घेराबंदी कर कार को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी में रखी 03 प्लास्टिक की बोरियों से कुल 444 पाव (मात्रा 79.92 लीटर) अवैध शराब बरामद हुई, जिसमें ऑफिसर च्वाइस अंग्रेजी शराब और देशी लाल मसाला शराब शामिल है। पुलिस को इस कार्यवाही के दौरान संदेही नीतेश सल्लाम 26 वर्ष निवासी पथरकटी, सकेश धुर्वे 23 वर्ष निवासी आमाकोल, लक्ष्मण युरकरे 25 वर्ष , निवासी खमराअडकू को गिरफ्तार किया गया। जिन्होंने पूछताछ में बताया कि संदीप वर्मा निवासी पिपरिया राजगुरू ने इन्हें शराब बेचने के लिये दिया था। आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्यवाही में निरीक्षक राजेन्द्र धुर्वे थाना प्रभारी थाना अमरवाड़ा, उनि विजेन्द्र मार्को, प्रआर जयसिंह, प्रआर. दिनेश यादव आर. ललित आर. नरेन्द्र आर. जयंत की विशेष महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

वैष्णवी मिष्ठान में चोरी करते सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश

Mon Jun 29 , 2026
छिंदवाड़ा. शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला खजरी चौराह में स्थत वैष्णवी मिष्ठान का है, जहां सोमवार तड़के तीन नकाबपोश चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मिशन के संचालक मुकेश सूर्यवंशी ने बताया कि पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद […]

You May Like