मालगुजार परिसर में मिला देशी पटाखों का जखीरा

जबलपुर: गोहलपुर पुलिस ने मालगुजार परिसर में दबिश दी जहां देशी पटाखों का जखीरा रखा मिला। ज्वलनशील पदार्थ पटाखे उपेक्षापूर्ण तरीके से रखने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।टीआई रीतेश पाण्डे ने बताया कि खेरमाई मंदिर के सामने की गली मालगुजार परिसर मे दबिश दी गई, मानस पटैल 24 वर्ष निवासी नई बस्ती नम्बर 1 खेरमाई मंदिर के सामने गली मालगुजार परिसर गोहलपुर को को पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर दोनों कार्टून में कई प्रकार के हाथ से बने देशी पटाखे भरे थे, जिसने पूछताछ पर पटाखे बेचने के लिये रखना बताया। आरोपी द्वारा ज्वलनशील पदार्थ रखने पर उपेक्षापूर्ण आचरण करना पाये जाने से आरोपी के कब्जे से 2 बड़े कार्टून में विभिन्न प्रकार के देशी पटाखे जप्त करते हुये आरोपी मानस पटैल के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवही की गई।

Next Post

युवकों ने एक दूसरे को मारे चाकू, दो घायल

Fri Oct 3 , 2025
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत झंडाचौक साहू श्रृंगार की कुलिया में चाकूबाजी हो गई।युवकों ने एक दूसरे पर चाकू से वार किया जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि राहुल चौधरी 27 वर्ष निवासी झंडाचौक पुरानी बस्ती रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि झंडाचौक साहू श्रृंगार की कुलिया […]

You May Like

मनोरंजन