जबलपुर: लार्डगंज थाना क्षेत्र स्थित गणेश दुर्गा मंदिर में 19 जुलाई को हुई चोरी की रिपोर्ट नौ दिन बाद पुलिस ने दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक धुर्वे कुमार शर्मा निवासी श्याम बैंड की गली, लार्डगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गणेश दुर्गा मंदिर में पुजारी है।
19 जुलाई को रात करीबन 12.30 बजे मंदिर का चैनल गेट बंद करके ताला लगाकर घर चला गया था, दूसरे दिन दोपहर करीबन 1 बजे बेटा रवि शर्मा मंदिर पूजा करने आया, देखा कि चैनल गेट का ताला नही था, गेट खुला हुआ था एवं मंदिर के अंदर दान पेटी नही थी। दान पेटी एक चैन से बंधी थी, वह चैन कटी हुई थी, दान पेटी मे चढ़ाबा के करीब 7000-8000 रुपये रखे थे, कोई अज्ञात चोर दान पेटी की चैन काटकर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने अब मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
