विमान ईंधन सात प्रतिशत सस्ता

नयी दिल्ली, 01 जनवरी (वार्ता) घरेलू विमान सेवा कंपनियों को बड़ी राहत देते हुए तेल विपणन कंपनियों ने नये साल पर विमान ईंधन की कीमतों में लगभग सात प्रतिशत की कटौती की है।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार से दिल्ली में विमान ईंधन का मूल्य 7,354 रुपये (7.38 प्रतिशत) घटकर 92,323 रुपये प्रति किलोलीटर रह गया है। इससे पहले दिसंबर में इसकी कीमत 5.43 प्रतिशत बढ़ी थी।

कोलकाता में यह 6,993 रुपये (6.83 प्रतिशत) सस्ता होकर 95,378 रुपये प्रति किलोलीटर और मुंबई में 6,928 रुपये (7.43 प्रतिशत) सस्ता होकर 86,352 रुपये प्रति किलोलीटर का हो गया है।

चेन्नई में विमान ईंधन की कीमत 7,532 रुपये (7.29 प्रतिशत) कम करके आज से 95,770 रुपये कर दी गयी है।

विमान ईंधन के दाम कम होने से पहले से वित्तीय दबाव झेल रही घरेलू विमान सेवा कंपनियों को फायदा होगा। उनके कुल व्यय का 35 से 40 प्रतिशत ईंधन पर खर्च होता है।

 

Next Post

सरपंच पद से हटाई गई महिला को झटका, याचिका खारिज

Thu Jan 1 , 2026
जबलपुर: पट्टा आवंटित करने पर सरपंच पद से हटाये जाने तथा 6 साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाए जाने के खिलाफ के हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। हाईकोर्ट जस्टिस विशाल मिश्रा ने याचिका को खारिज करते हुए अपने आदेश में कहा कि याचिकाकर्ता के पास सक्षम प्राधिकरण […]

You May Like