रीवा में एक्सीडेंट या मर्डर? बेटे की मौत पर अस्पताल में धरने पर बैठा पिता

रीवा। युवक की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए संजय गांधी अस्पताल में धरना शुरू कर दिया है।

मृतक शैलेन्द्र साकेत (25) निवासी इतहा कला, थाना लौर को 10 अक्टूबर को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया था। परिजनों को बताया गया था कि टिकुरी, मनगवां के पास एक्सीडेंट हुआ है। एक सप्ताह इलाज के बाद बीती रात उसकी मौत हो गई।

पिता का आरोप है कि रोहित साकेत और शिवेंद्र पटेल उसे घर से बुलाकर ले गए थे। दोस्तों ने मारपीट कर हत्या की और इसे हादसा दिखाया। परिजन हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।

Next Post

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर में घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली

Sun Oct 18 , 2026
ग्वालियर। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शीतला माता मंदिर के समीप ट्रक हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की सूचना मिलने पर दु:ख व्यक्त करते हुए सभी मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदनायें व्यक्त की हैं। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया एवं प्रदेश के उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह रविवार की […]

You May Like