
जबलपुर। ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड एसएन पाठक का एसक्यूएई एंड एलपीआर आयुध निर्माणी खमरिया में आगमन हुआ, जहां कामरेड जितेंद्र यादव के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर एनएस पाठक ने विस्तृत रूप से फेडेरेशन के होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी और भविष्य में बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने के लिए कहा । इसके बाद कामरेड पाठक का लेबर यूनियन कार्यालय में भी जोरदार स्वागत किया गया जहां निर्माणी कर्मचारियों के साथ कामरेड पाठक रूबरू हुए। इस दौरान सभी कर्मचारियों को आठवें पे कमिशन कॉरपोरेटाइजेशन ऑपशन फॉर्म्स ,अनुकंपा नियुक्ति ओटी, एचआरए की पेमेंट जैसे विषयों पर फेडरेशन का रुख स्पष्ट किया गया एवं सभी कर्मचारियों को आश्वस्त किया गया कि कर्मचारियों के हित में ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज आखिरी दम तक संघर्ष करेगा। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, फेडरेशन के संगठन मंत्री कामरेड अरनव दास गुप्ता एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमरीश सिंह, महामंत्री सुकेश दुबे, जे सी एम मेंबर सुरेश कन्ना, सिमेंद्र रजक, कार्य समिति सोसाइटी जूनियर स्टाफ क्लब के सभी साथी उपस्थित रहे।
