सागर: बाबूलाल ताराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस, सिरोंजा सागर में फेलिक्स जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड का कैंपस ड्राइव आयोजित किया गया। इस कैंपस ड्राइव में कॉलेज के बी.फार्मा, डी.फार्मा, बी.टेक, एम.फार्मा, एम.टेक एवं एम.एससी के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चयनित छात्रों को प्रोडक्शन, क्वालिटी कंट्रोल, वैलिडेशन, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग एवं ह्यूमन रिसोर्स में ट्रेनिंग दी जाएगी।
चयनित छात्रों की पोस्टिंग पीथमपुर, जिला धार में होगी। कंपनी द्वारा कैंटीन, ट्रांसपोर्टेशन, मेडिकल फैसिलिटी एवं रीक्रिएशन एरिया की सुविधा भी दी जाएगी। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन संतोष कुमार जैन ‘घड़ी’, सेक्रेटरी डॉ. सत्येंद्र जैन, ग्रुप रजिस्ट्रार डॉ. तरुण कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. अशोक जैन, BTIRT प्राचार्य डॉ. वीरेश फुसेकेले, प्लेसमेंट एडवाइजर डॉ. सचिन चौधरी, एनएसएस अधिकारी शेख शाहिद, भूपेन्द्र नामदेव, दीपक रैकवार, लक्ष्मीकांत गौतम, दीक्षा जैन, हर्षिता जैन, नीलेश रैकवार एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। संस्थान के चेयरमैन श्री संतोष कुमार जैन ‘घड़ी’ ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत और संस्थान की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों के सुनहरे करियर की कामना करते हुए कहा कि BTIPS का निरंतर प्रयास है कि हर विद्यार्थी को बेहतर अवसर मिले और वह राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सके।
