ग्वालियर के बंगाली परिवारों ने मनाया जश्न, घर वापसी की जगी उम्मीद

ग्वालियर: ग्वालियर के बंगाली परिवारों ने आज दोपहर जमकर जश्न मनाया। सुवेंदु अधिकारी के आज पश्चिम बंगाल के सीएम पद की शपथ लेने के साथ ही ग्वालियर के बंगाली घरों में उल्लास का माहौल बन गया। सुवेंदु अधिकारी के आज दोपहर सीएम पद की शपथ लेने पर बंगाली समाज ने बाजारों एवं मोहल्लों में मिठाई और झालमुड़ी बांटी।

महंगाई, बेरोजगारी और राजनीतिक हिंसा के कारण बंगाल की अपनी मातृभूमि छोड़ने वाले इन लोगों को नई सरकार के आते ही घर वापसी की उम्मीद जगी है। गौरतलब है कि ग्वालियर में हजारों की संख्या में बंगाली परिवार रहते हैं। अकेले रामकृष्ण आश्रम परिसर में ही सैकड़ों बंगालीजन निवास करते हैं।

Next Post

अडाणी ग्रुप के चेयरमेन गौतम अडाणी कल गुना आएंगे, सीमेंट प्लांट का शिलान्यास, जनसभा एवं रोड शो होगा

Sat May 9 , 2026
ग्वालियर: अडाणी ग्रुप के चेयरमेन एवं सुप्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडाणी कल रविवार को गुना आ रहे हैं। विकास, रोजगार एवं औद्योगिक प्रगति के नए अध्याय के शुभारंभ अवसर पर 1000 करोड़ रुपये के विशाल सीमेंट प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम, विशाल जनसभा एवं रोड शो कार्यक्रम में गौतम अडाणी प्रदेश के […]

You May Like