दिल्ली मेट्रो लगाएगी अधिक फेरे, बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए किया फैसला

डीएमआरसी ने राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में आई गिरावट के बाद लागू हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन को देखते हुए यह ऐलान किया। यह जानकारी यहां जारी एक विज्ञप्ति में दी गयी।

इसमें बताया गया है कि 22 अक्टूबर से दिल्ली मेट्रो अपने नेटवर्क पर कार्य दिवसों में 20 अतिरिक्त फेरे लगाएगी ताकि अधिक से अधिक लोग निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर सकें। इसके अलावा निर्माण वाली जगहों के भीतर धूल कम करने, सड़कों से धूल हटाने और फुटपाथों तथा रोड डिवाइडरों को साफ करने को कई खास पहल की जाएंगी।

प्रदूषण नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो के इंजीनियर निर्माण स्थलों और आसपास की सड़कों का मुआयना करेंगे। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी निर्माण सामग्रियां ढंकी हों और गाड़ियों के पहियों की धुलाई की सुविधाएं सही काम कर रही हों। ये सभी अभियान डीएमआरसी के प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए पहले से उठाए गए उपायों के अतिरिक्त हैं।

वर्तमान में लगभग शहर की 31 किलोमीटर लंबी सड़कें मेट्रो निर्माण कार्य के कारण डीएमआरसी के अस्थायी अधिकार क्षेत्र में हैं। इनमें से अधिकांश की मरम्मत पहले ही हो चुकी है। इसके अलावा, धूल के स्तर को घटाने के लिए कई जगहों पर 250 से अधिक एंटी-स्मॉग या मिस्ट गन लगाई गई हैं।

Next Post

रेखा गुप्ता ने नियमित सफाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Wed Oct 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दीपावली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर राजधानी में सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को कूड़े के ढेर तत्काल हटाने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सफाई के मामले में […]

You May Like