ग्वालियर: अडाणी ग्रुप के चेयरमेन एवं सुप्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडाणी कल रविवार को गुना आ रहे हैं। विकास, रोजगार एवं औद्योगिक प्रगति के नए अध्याय के शुभारंभ अवसर पर 1000 करोड़ रुपये के विशाल सीमेंट प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम, विशाल जनसभा एवं रोड शो कार्यक्रम में गौतम अडाणी प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ शिरकत करेंगे।
सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह किया गया है है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा गुना के विकास के इस स्वर्णिम क्षण के साक्षी बनें। उक्त कार्यक्रम कल 10 मई, रविवार को दशहरा मैदान, गुना में दोपहर 2 बजे होगा। कार्यक्रम की विहंगम तैयारियां की गई हैं।
