सृष्टि और प्रिया ने अंडर-20 कुश्ती चैंपियनशिप में जीते रजत पदक

समोकोव (बुल्गारिया) 22 अगस्त (वार्ता) भारतीय महिला पहलवान सृष्टि और प्रिया ने अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपिनशिप में अपने-अपने भार वर्ग में रजत पदक जीते हैं।

आज यहां सृष्टि को 68 किलोग्राम भार वर्ग में खिताबी मुकाबले में जापान की कोशिनो रे से 0-7 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जबकि 76 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिया को यूक्रेन की सोपोलोवस्का नादिया 0-4 से हार का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा भारत की काजल 72 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जापान की यूकी लियो से भिड़ेगी।

एक दिन पहले तपस्या ने महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग के फाइनल में नॉर्वे की फेलिसिटास डोमजेवा को 5-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा रीना ने फ्रीस्टाइल 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता था।

 

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के विस्थापन पर लगाई रोक, पशु प्रेमियों को मिली राहत

Fri Aug 22 , 2025
भोपाल: एक ऐतिहासिक फैसले में भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली-एनसीआर से पकड़े गए सभी आवारा कुत्तों की रिहाई का आदेश दिया है। अदालत ने हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी है जिसमें इन कुत्तों को शेल्टर होम में भेजने की अनुमति दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने […]

You May Like