ऋषिकांत सिंह ने भारत को दिलाया राष्ट्रमंडल खेलों में दूसरा पदक

ग्लासगो (स्कॉटलैंड) 26 जुलाई (वार्ता) भारतीय एथलीट ऋषिकांत सिंह चननबाम ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के 60किग्रा वर्ग में 151 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। यह राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दूसरा पदक है।

मलेशिया के अनीक कसदान ने 152 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। भारत के ऋषिकंत सिंह ने अपने कॉमनवेल्थ गेम्स पदार्पण मुकाबले में 151 किग्रा वजन के साथ रजत पदक जीता। जोशुआ ने 145 किग्रा वजन के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। पीएस. सोमथिलाका ने 152 किग्रा वजन उठाने की आखिरी कोशिश की और उठाने में नाकाम रहने के कारण चौथे स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता में मलेशिया के अनीक कसदान ने (121 152) कुल 273 किग्रा वजन उठाया। वहीं भारत के ऋषिकंत सिंह ने (121 143) कुल 264 किग्रा वजन उठाया। केन्या के जोशुआ म्बोया ने (115 145) कुल 255 किग्रा वजन उठाया।

 

 

Next Post

रेत का अवैध परिवहन पर कार्रवाई करने वाले आरआई पर तस्करो ने किया हमला, शिकायत पर दो लोगों पर मामला दर्ज 

Sun Jul 26 , 2026
छिंदवाड़ा | जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर हमलों का सिलसिला थम नहीं रहा है। जुन्नारदेव में शनिवार को अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त करने के कुछ घंटे बाद राजस्व निरीक्षक (आरआई) राहुल कबले पर कथित रेत तस्करों ने हमला कर […]

You May Like