जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत दादामिया दरगाह में 11 जुलाई को रंगदारी और चाकूबाजी मेंं फरार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
टीआई सुभाष चंद बघेल ने बताया कि मोह. शहनवाज कुरैसी 24 वर्ष निवासी हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 जुलाई को दोपहर 12 बजे दादामिया दरगाह में दर्शन करने गया था वहां पर मोहल्ले का अल्ताफ अपने साथी के साथ मिला।
500 रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो अल्ताफ एवं अल्ताफ का साथी उसके साथ विवाद करने लगे थे। अल्ताफ ने चाकू से हमला कर चोट पहुुंचा दी थी। पुलिस सम्पत उपाध्याय ने गिरफ्तारी पर 4 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया था। फरार आरोपित अल्ताफ अहमद पिता कलीम अहमद 22 वर्ष निवासी बडा मदारछल्ला बाबाटोला शास्त्री बार्ड, राजा शेख उर्फ राजा खान पिता जुम्मन खान 31 वर्ष निवासी खेरमाई मदिर के पास निर्भय नगर आधारताल को गिरफ्तार कर लिया है।
