25 लाख की ठगी: गोटेगांव के तीन शातिर ठग गिरफ्तार

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत इंद्रागांधी वार्ड छोटी बजरिया निवासी बुजुर्ग के साथ विश्वासघात करते हुए 25 लाख रूपए हड़पने वाले गोटेगांव के तीन शातिर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक कृष्णकांत दुबे 65 वर्ष निवासी इन्द्रागांधी वार्ड छोटी बजरिया गढा ने आठ जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सिद्धेश्वर कॉलोनी, गोटेगांव श्रीधाम जिला नरसिंहपुर निवासी राजाराम तिवारी 62 वर्ष उसके परिचित हैं जिनसे पारिवारिक अच्छे सम्बंध हैं राजाराम तिवारी के दो पुत्र हैं।

बड़ा पुत्र अमिष तिवारी 32 वर्ष शादीशुदा है इनका एक पेट्रोल पम्प, श्रीधाम पेट्रो कृषि केन्द्र श्रीनगर तिराहा के पास परमहंसी रोड, श्रीधाम गोटेगांव जिला नरसिंहपुर में है एवं पुराने वाहनों का विक्रय करने का काम भी करते हैं, राजाराम तिवारी के पुत्र अमिष तिवारी ने उसे अपनी जरूरत बताकर माह फरवरी 2025 में 10 लाख, माह नवम्बर 2025 में 15 लाख रूपये लिए थे। अमिष तिवारी द्वारा उसे भरोसे में लेकर उससे कुल 25 लाख रूपये की राशि प्राप्त कर ली गई, लेकिन वापस नहीं की गई।
करोड़ों की ठगी कर चुके है आरोपी, कई थानों में द र्ज है एफआईआर-
सूत्रों के मुताबिक अमिष तिवारी अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर परिचितों, रिश्तेदारों एवं अन्य लोगों से इसी तरह का फ्रॉड करके करोड़ों की राशि लेकर ठगी कर चुके है। ठगी के मामलों में अमिष के साथ उसके भाई तन्मय, रिश्तेदार आयुष पर कई थानों में धोखोधड़ी के मामले दर्ज है।
इन्हें भेजा गया जेल
टीआई प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि कृष्णकांत दुबे की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया। जांच का दायरा बढ़ा तो यह बात सामने आई कि धोखाधड़ी के अमिष तिवारी के साथ तन्मय तिवारी, आयुष तिवारी भी शामिल थे। मामले में पुलिस ने तीनों निवासी सिद्धेश्वर कॉलोनी, बगासपुर रोड, गोटेगांव, थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर को गढा थाने में दर्ज धोखाधड़ी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Next Post

लोकायुक्त कार्रवाई के बाद एमपीडब्ल्यू का कथित लेनदेन वीडियो आया सामने, नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेने का दावा

Sat Aug 1 , 2026
टीकमगढ़: जिला स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ एमपीडब्ल्यू देशराज घोष की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बीते दिनों लोकायुक्त द्वारा 10 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने के बाद अब उनका एक और कथित वीडियो सामने आया है। वीडियो में देशराज घोष कथित तौर […]

You May Like