ओरछा में अंतर्राज्यीय बॉर्डर मीटिंग: नारकोटिक्स तस्करी पर लगाम को साझा रणनीति बनी

निवाड़ी/दमोह.9 जनवरी 2026 को 9th APEX LEVEL COMMITTEE (NCORD) मीटिंग में केंद्रीय गृहमंत्री, भारत सरकार द्वारा समस्त मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशकों को 1 जनवरी 2026 से आगामी 03 वर्षों में देश को नारकोटिक्स ड्रग की समस्या से पूर्णतः मुक्त कराने के निर्देश दिए गए थे। इसी अनुक्रम में नारकोटिक्स शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा 1 अप्रैल 2026 को जारी पत्र के माध्यम से राज्य के सीमावर्ती जिलों को अन्य प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बॉर्डर मीटिंग आयोजित कर मादक पदार्थों की तस्करी पर अंतर्राज्यीय समन्वय के साथ रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर रेंज छतरपुर विजय कुमार खत्री के आदेश अनुसार दिनांक 03.07.2026 को ओरछा, जिला निवाड़ी में अंतर्राज्यीय बैठक (BORDER MEETING) आयोजित की गई। मीटिंग के दौरान नारकोटिक्स ड्रग्स की क्रॉस बॉर्डर तस्करी, ड्रग पेडलर, पूर्व के गिरफ्तार एवं फरार आरोपियों की जानकारी का आदान-प्रदान किया गया। साथ ही आपस में समन्वय स्थापित कर नारकोटिक्स ड्रग्स के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों पर लगातार कार्रवाई करने की रणनीति तय की गई। बैठक में सीमा पर संयुक्त चेकिंग, सूचना तंत्र मजबूत करने और त्वरित कार्रवाई पर सहमति बनी।मीटिंग में सागर जोन व उत्तरप्रदेश के जिला झांसी व जिला ललितपुर के निम्नांकित अधिकारीगण उपस्थित रहे.

 

इस अवसर पर मिथिलेश कुमार शुक्ला , पुलिस महानिरीक्षक सागर, विजय कुमार खत्री,पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर रेंज छतरपुर, शशीन्द्र चौहान पुलिस उप महानिरीक्षक सागर रेंज, आकाश कुल्हरी पुमनि. झांसी परिक्षेत्र झांसी.डॉ. राय सिंह नरवरिया पुलिस अधीक्षक निवाडी, अनुराग सुजानिया, पुलिस अधीक्षक सागर, रजत सकलेचा, पुलिस अधीक्षक छतरपुर, मनोहर सिंह मंडलोई, पुलिस अधीक्षक टीकमगढ,श्रीमती निवेदिता नायडू पुलिस अधीक्षक पन्ना, बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी, मो. मुस्ताक पुलिस अधीक्षक ललितपुर

आनंद कलादगि पुलिस अधीक्षक जिला दमोह रहे।

Next Post

भारत का सफ़र दूसरे राउंड में खत्म हुआ

Fri Jul 3 , 2026
ओंटारियो (कनाडा), 03 जुलाई (वार्ता) कनाडा ओपन 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का सफ़र दूसरे राउंड में खत्म हो गया, क्योंकि महिला सिंगल्स में आकर्षी कश्यप और तान्या हेमंत को हार का सामना करना पड़ा। गुरुवार को ओंटारियो के मार्खम पैन एम सेंटर में खेलते हुए, बैडमिंटन रैंकिंग में 71वें […]

You May Like