21 कुंडीय महायज्ञ के समापन पर उमड़ा जनसैलाब

सीहोर। शहर के बस स्टैंड स्थित श्री हनुमान मंदिर समिति के तत्वाधान में जारी सात दिवसीय भव्य श्री 21 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ, प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया गया था। इसके अंतिम दिवस देव पूजन, हवन एवं पूर्णाहुति के पश्चात दोपहर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया.
हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की. इस मौके पर यज्ञ संचालक श्री-श्री 108 पंडित दुर्गा प्रसाद कटारे बाबा, समिति के अध्यक्ष रुद्रप्रकाश राठौर, यज्ञाचार्य पंडित दीपक शास्त्री, पंडित अनिल शर्मा के द्वारा यहां पर आए संतों और महंतों का स्वागत और सम्मान किया. शनिवार को कथा दोपहर में आरंभ की इस मौके पर कथा व्यास डॉ. प्रज्ञा भारती ने कहाकि माता पिता के दिए वचन और गुरु के आदर्शों पर चल कर भगवान श्रीराम आदर्श पुरुषोत्तम राम कहलाए. भगवान राम के आदर्श को अपनाकर मनुष्य अपने जीवन को सफल बना सकते हैं. डॉ. भारती ने कहा अब तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी संख्या में मंदिरों का जीर्णोंद्धार करने वाले पंडित श्री कटारे बाबा भगवान की सेवा का कार्य का सबसे बड़ा उदाहरण है.
यज्ञ संचालक पंडित दुर्गा प्रसाद कटारे बाबा ने कहा कि ध्यान से परमात्मा की प्राप्ति संभव है. ध्यान से पाप का नाश होता है. जीवन चक्र के संचित पाप को ध्यान के माध्यम से मिटाया जा सकता है. ध्यान के बाद अंदर से अग्नि प्रज्वलित होगी, जो संचित पाप को जलाकर भस्म कर देगी. सत्संग के प्रभाव से मनुष्य में बुरे कर्मो को त्यागने की प्रवृति जागृत होती है। अच्छे कर्मों से अच्छा तथा बुरे कर्मों से बुरा फल प्राप्त होता है। इसलिये हर मनुष्य को बुरे कर्मों का त्याग कर अच्छे कर्म करना चाहिए.

Next Post

कोलार नदी में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव

Sun Apr 26 , 2026
रेहटी। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सतराना के पास कोलार नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही रेहटी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नदी से शव को बाहर निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में […]

You May Like