ज़ी सिनेमा पर ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 26 सितंबर को

मुंबई, 21 सितंबर (वार्ता) हास्य और गलतफहमियों से भरपूर फिल्म ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 26 सितंबर को रात आठ बजे ज़ी सिनेमा पर होगा।मुदस्सर अज़ीज़ निर्देशित इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में विजय राज, तिग्मांशु धूलिया और दुर्गेश कुमार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म की कहानी एक दंपति के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक मामूली-सा झूठ धीरे-धीरे गलतफहमियों और बढ़ते हंगामे में बदल जाता है। गलत पहचान, एक-दूसरे की बातों को गलत समझना और लगातार बढ़ते बहानों के बीच हालात हास्यपूर्ण मोड़ लेते जाते हैं।

फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार हैं, जबकि जूनो चोपड़ा क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। टी-सीरीज़ फिल्म्स और बी.आर. स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म रिश्तों और परिस्थितियों से पैदा होने वाले हास्य को केंद्र में रखती है। आयुष्मान खुराना ने कहा कि ऐसी कॉमेडी का हिस्सा बनना खास अनुभव है, जहां किरदारों के बीच होने वाली गड़बड़ियां ही कहानी को आगे बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा कि सारा, रकुल, वामिका और पूरी टीम की ऊर्जा ने फिल्म के अनुभव को और खास बनाया।

सारा अली खान ने कहा कि फिल्म में गलतफहमियों से पैदा होने वाला कंफ्यूजन बेहद मजेदार है और आयुष्मान, रकुल तथा वामिका के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा।वामिका गब्बी ने कहा कि फिल्म में हर किरदार को लगता है कि उसे पूरी स्थिति की जानकारी है, जबकि वास्तव में सभी गलतफहमी का शिकार हैं। रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि छोटी-सी गलतफहमी के धीरे-धीरे बड़ी परेशानी में बदलने को फिल्म में हास्यपूर्ण अंदाज में दिखाया गया है। निर्देशक मुदस्सर अज़ीज़ ने कहा कि फिल्म सिचुएशनल ह्यूमर और गलतफहमियों पर आधारित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पति द्वारा पत्नी को धोखा देने की कहानी नहीं है, बल्कि छोटी-छोटी गलतफहमियों के बड़े हंगामे में बदलने की कहानी है।

.....

Next Post

सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्ति को लेकर विद्यार्थियों ने किया नुक्कड़ नाटक

Mon Sep 21 , 2026
आलीराजपुर,  सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आलीराजपुर की छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति एवं नशे के दुष्प्रभावों को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों […]

You May Like