
आलीराजपुर, सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आलीराजपुर की छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति एवं नशे के दुष्प्रभावों को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे की आदत से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। छात्राओं ने अपने अभिनय एवं संवादों के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
विद्यार्थियों ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, रचनात्मक गतिविधियों एवं अपने भविष्य के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थि सहित नागरिकगण। उपस्थित थे ।
