गड़रिया मोहल्ले में पुलिसकर्मी की कनपटी में गोली लगने से मौत, दोस्त पर पार्टी के बहाने बुलाकर हत्या करने का आरोप

रीवा: जिले के समान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गड़रिया मोहल्ले में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 2:00 बजे एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है।यहाँ मैहर जिले के रामनगर थाने में पदस्थ आरक्षक राकेश पटेल की कनपटी में गोली लगने से मौत हो गई है।इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।​मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राकेश पटेल मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

कल ही मैहर से रीवा आए हुए थे और अपनी पत्नी से यह कहकर घर से निकले कि दोस्त के यहां पार्टी पर जा रहे हैं लेकिन रविवार-सोमवार की रात लगभग 2:00 बजे गड़रिया मोहल्ले में गोली चलने की आवाज आई,जिसके बाद पुलिसकर्मी राकेश पटेल लहूलुहान हालत में पाए गए। उनकी कनपटी पर गोली लगी थी जिससे मौके पर ही हड़कंप मच गया।उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया,जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
​परिजनों का संगीन आरोप
​मृतक राकेश पटेल के परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।परिजनों का कहना है कि गड़रिया मोहल्ले में रहने वाले राकेश के दोस्त राकेश तिवारी ने उसे अपने घर पर पार्टी के बहाने बुलाया था। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान किसी ने साजिश के तहत राकेश पटेल की कनपटी पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।​इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।मृतक राकेश पटेल अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद से ही पत्नी और दोनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पूरे परिवार और रिश्तेदारी में मातम और आक्रोश का माहौल है।​घटना की सूचना मिलते ही समान थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया है और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी का क्या कहना है
​थाना प्रभारी समान विजय सिंह के अनुसार घटना की हर एंगल से बारीकी से जांच की जा रही है।फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।संदेही राकेश तिवारी और पार्टी में मौजूद अन्य लोगों की तलाश में पुलिस की टीमें जुट गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

रेल्वे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव, आत्महत्या की आशंका

Mon May 18 , 2026
दमोह:जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदकपुर चौकी के समीप हनुमंता पुलिया के पास सोमवार सुबह एक वृद्ध का शव रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ मिला.सूचना मिलते ही बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, प्र.आर. प्रकाश सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा.मृतक की पहचान दयाशंकर पिता शीतल नामदेव, उम्र 62 वर्ष, […]

You May Like