जबलपुर: घमापुर पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से चार चायना चाकू जब्त किए गए।पुलिस ने बताया कि राममंदिर के पीछे दबिश देकर करण उर्फ चीना चौधरी 25 वर्ष निवासी हनुमान टोरिया, को चाकू के साथ पकड़ा।
इसी प्रकार सतपुला बजरिया के पास से राकेश बर्मन 27 वर्ष निवासी न्यू कालोनी जीसीएफ स्टेट थाना घमापुर को दबोचा गया जिसके कब्जे से चाकू जब्त किया गया। इसी प्रकार माढोताल पुलिस ने कटंगी सर्विस रोड में दबिश देते हुये इमरान खान 19 वर्ष निवासी गाजीनगर रद्दी और गोहलपुर पुलिस ने शांति नगर में घेराबंदी कर शमी दुबे 18 वर्ष निवासी गौशाला रोड़ तिलवारा को एक-एक चाकू के साथ पकड़ा है।
