उत्तराखंड-असम तथा तमिलनाडु-बिहार मुकाबले रहे ड्रॉ

काकीनाडा, (वार्ता) 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के तीसरे दिन रविवार को डिवीजन ‘बी’ के खेले गये दोनों मुकाबले कड़ी स्पर्धा के बीच ड्रॉ रहे। पहला मैच उत्तराखंड बनाम असम तथा दूसरा मैच तमिलनाडु बनाम बिहार ड्रॉ रहा।

आज यहां दिन के पहले मैच में उत्तराखंड ने असम के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। उत्तराखंड के लिए राईन कहकशा अली ने (25वें) और कप्तान सलोनी पिलखवाल ने (छठे) मिनट में गोल किए, जबकि असम के लिए सागरिका बर्मन ने (23वें) और अश्मिता तिग्गा ने (58वें) मिनट में गोल करके मैच बराबरी पर ला दिया।

तमिलनाडु और बिहार के बीच खेला गया दिन का दूसरा मैच 2-2 से ड्रॉ रहा, जिसमें तमिलनाडु के लिए मुमंजा आर ने (14वें, 36वें) मिनट में गोल किए, जबकि बिहार के लिए कुमारी रिमझिम ने (41वें) और कुमारी संजना भारती ने (45वें) मिनट में एक-एक गोल किये।

 

Next Post

अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप: शिवम और मौसम सुहाग विपरीत अंदाज में जीत के साथ अगले दौर में

Mon Aug 4 , 2025
बैंकॉक, (वार्ता) भारत के शिवम और मौसम सुहाग ने रविवार को बैंकॉक, थाईलैंड में अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 में अपने-अपने भार वर्गों में विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में, शिवम ने तुर्कमेनिस्तान के बेज़िरगेन अन्नायेव के खिलाफ […]

You May Like