मोटर सायकिल चोरी करने वाली गैंग पकड़ी

ग्वालियर। डबरा शहर पुलिस ने मोटर सायकिल चोरी करने वाली गैंग के तीन सदस्यों को पकड़कर उनसे चोरी की 7 मोटर सायकिलें जप्त की। पकड़े गये वाहन चोर गैंग के सदस्यों में एक बाल अपचारी भी शामिल है। आरोपीगण भीड भाड वाली जगहों एवं सुनसान इलाकों से मोटर सायकिल चोरी करते थे और उन्हे सस्ते दामों पर ग्राहकों को बेच देते थे।

डबरा सिटी पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर से वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया। पकड़े गये तीनों आरोपियों से नाम पता पूछने पर पहले ने मुरारी निवासी द्वारिकागंज उटीला जिला ग्वालियर तथा दूसरे ने राघवेंद्र निवासी लोहगढ़ थाना डबरा देहात जिला ग्वालियर तथा तीसरा पूछताछ में नाबालिग होना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये तीनों वाहन चोरों के कब्जे से चोरी की 7 मोटर सायकिलें जप्त की गई। आरोपियों ने पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी भीड भाड वाली जगहों पर जैसे होटल, अस्पताल या सूनसान इलाका देखकर चोरी करते थे पकड़े गये तीनों व्यक्तियों में से दो आरोपियों को थाना डबरा शहर के वाहन चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया। पकड़े गये आरोपीगणों से उनके फरार चौथे साथी व शहर में हुई अन्य वाहन चोरियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

Next Post

महारानी वायजाबाई शिंदे की पुण्यतिथि पर किया नमन

Fri Jun 27 , 2025
ग्वालियर। वीरांगना महारानी वायजाबाई शिंदे की पुण्यतिथि पर आज मराठी समाज के लोगो ने उनकी छतरी पर जाकर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया. इस अवसर पर मराठी समाज के अमर कुटे ने कहा कि बाई साहब के पति ग्वालियर के महराजा दौलत राव शिंदे की आशा अनुरूप उन्होंने बहुत […]

You May Like