स्पाइसजेट का कार्लाइल एविएशन से 8.95 करोड़ डॉलर का ॠण समझौता

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (वार्ता) किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने कार्लाइल एविएशन पार्टनर्स के साथ 8.95 करोड़ डॉलर का एक समझौता किया है, जिसके तहत भविष्य के विमानों और इंजनों के रखरखाव के लिए 7.96 करोड़ डॉलर की नकद रखरखाव निधि और अपने पट्टे संबंधी देनदारी के भुगतान के लिए 99 लाख डॉलर की नकद रखरखाव क्रेडिट राशि प्राप्त हुई है।

यह समझौता एयरलाइन की नकदी में उल्लेखनीय वृद्धि करता है और इसके चल रहे पुनर्गठन प्रयासों को समर्थन प्रदान करता है।
ये तरलता वृद्धि कार्लाइल एविएशन पार्टनर्स और उसकी संबद्ध संस्थाओं के साथ समग्र निपटान समझौते का हिस्सा हैं, जिसके तहत पट्टाकर्ता कुल 12.118 करोड़ डॉलर के कुछ पट्टा दायित्वों का पुनर्गठन करेंगे। साथ ही कुल पांच करोड़ डॉलर के इक्विटी शेयर जारी करेंगे। निपटान समझौते में एक ऐसी व्यवस्था भी प्रदान की गई है जिसके तहत, यदि पट्टाकर्ता जारी किए गए शेयरों की बिक्री से पांच करोड़ डॉलर से अधिक की आय प्राप्त करते हैं, तो इस अतिरिक्त राशि का एक हिस्सा भविष्य के पट्टा दायित्वों की पूर्ति के लिए लगाया जाएगा।
प्रमोटर के पास वैधानिक लॉक-इन अवधि और दोनों पक्षों के बीच अनुबंधित किसी भी अतिरिक्त लॉक-इन अवधि की समाप्ति पर पारस्परिक रूप से सहमत शर्तों पर ऐसे इक्विटी शेयर खरीदने का विकल्प/अवसर होगा।
स्पाइसजेट के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, अजय सिंह ने कहा, “यह समझौता हमारे चल रहे पुनर्गठन और अन-ग्राउंडिंग प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। कार्लाइल द्वारा प्रदान किया गया समर्थन स्पाइसजेट की दीर्घकालिक संभावनाओं में उनके विश्वास को दर्शाता है। यह लेनदेन हमारी देनदारियों को महत्वपूर्ण रूप से कम करता है, हमारी बैलेंस शीट को मजबूत करता है, और हमें सतत विकास के लिए अच्छी स्थिति में रखता है।”

Next Post

अदानी पावर को मध्य प्रदेश में अनूपपुर परियोजना की 800 मेगावाट की इकाई का नया ठेका

Thu Sep 11 , 2025
अहमदाबाद, 11 सितंबर (वार्ता) अदानी पावर लिमिटेड (एपीएल) को निविदा प्रक्रिया के तहत मध्य प्रदेश में एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (एमपीपीएमसीएल) द्वारा अनूपपुर जिले में प्रस्तावित वृहद बिजली परियोजना की 800 मेगावाट क्षमता की एक और इकाई का ठेका मिला है। एपीएल ने गुरुवार को बताया कि उसे ग्रीन […]

You May Like