
सिंगरौली । तहसील माड़ा में तहसीलदार के रूप में अमित मिश्रा ने आज दिन सोमवार को पदभार ग्रहण किया। माड़ा पहुंचने पर राजस्व स्टाफ से परिचय जाना। श्री मिश्रा ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्रथम प्राथमिकता रहेगी।
श्री मिश्रा ने तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया और लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। तहसीलदार श्री मिश्रा ने कहा कि आम जनता की राजस्व संबंधी समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण, सीमांकन, नामांतरण, बटंवारा जैसे कार्यों में पारदर्शिता और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक समाधान उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी।
